RCCB | RCCB क्या होता है | Working Principle of RCCB

RCCB क्या होता है :-

आज के आधुनिक युग में बिजली एक महत्वपूर्ण हिस्सा है बिजली से खतरा भी बहुत है कोई भी लापरवाही मनुष्य की जान ले सकती है, आग लग सकती है इसलिए RCCB को एक महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रदाता के रूप में उपयोग करते है RCCB एक Current Sensing उपकरण है, जो RCCB से कनेक्ट सर्किट में रेटेड Current Sensitivity से अधिक होने पर सर्किट को Measure करके ऑटोमैटिक बन्द कर सकता है। 

RCCB क्या होता है

RCCB क्या होता है

Working Principle of RCCB :-  

RCCB किरचाफ के नियम के सिद्धांत पर कार्य करता है, जिसमे Input Current एक सर्किट में Output Current के बराबर होनी चाहिए, 
RCCB इसी प्रकार से Phase और Neutral Wire के बीच Current की Value की तुलना करता है, आदर्श रूप से Current Wire में Flow होने वाली Current वही होनी चाहिए जो Neutral Wire से प्रवाहित होती है। Fault के स्थिति में Neutral Wire में Current कम हो जाता है, दोनो के बीच का Difference Residual Current के रूप में जाना जाता है। एक Residual Current का पता चलने पर, RCCB सर्किट से Trip हो जाता है, RCCB के विश्वसनीयता का Test करने के लिए जब Test Button को Push किया जाता है, तब Current Test सर्किट के माध्यम से Flow होना स्टार्ट हो जाता है और यह उपकरण के Neutral Coil पर असंतुलन पैदा करता है, RCCB Trip और Power Disconnect हो जाता है। इस प्रकार से RCCB की विश्वसनीयता की Test होती है। 

RCCB के Classification :-

RCCB 2 टाईप की होती है, 2 & 4 Pole
2 Pole RCCB :- 2 Pole RCCB का यूज Single Phase Connecting में करते है जिसमे एक फेज और न्यूट्रल Wire Connect होता है। 
4 Pole RCCB :- 4 Pole RCCB का यूज 3 Phase Supply में करते है।

RCCB के Sensitivity :- 

एक मनुष्य को 30mA तक Electric Shock को सहने की क्षमता है, जबकी 10mA तक एक चुभन महसूस करा सकता है 10mA से अधिक मांसपेशियों में सिकुड़न हो सकता है, और लगभग 30mA पर सांस लेने में दिक्कत हो सकता है। इसलिए RCCB को Residual Current में छोटा सा बदलाव को देखने के लिए निर्माण किया गया है।
Note:- सर्किट को Real टाईम सुरक्षा प्रदान करने के लिए RCCB बहुत अधिक महत्वपूर्ण है RCCB यूज करके आप Assured हो सकते हैं कि आप सुरक्षित है। 

RCCB के लाभ :- 
Earth Fault और Current Leakage से RCCB सुरक्षा प्रदान करता है। 
Rated Sensitivity से Current अधिक होने पर सर्किट को Automatically Disconnect कर देता है। 
Voltage Fluctuation से सुरक्षा प्रदान करता है RCCB में एक Filtering Device होती है जो अस्थाई Voltage Stage से बचाता है। 
केबल और Bus Bar  Connection। दोनो के लिए Dual Termination की Possibility देता है। 

RCCB के Limit :- 

RCCB की कुछ  Unwanted Tripping हो सकती है, क्योंकि जब भी Electrical Load में अचानक परिवर्तन होता है, तो Earth  Leakage Especially पुराने उपकरण में हो सकता है। 
 

Post a Comment

Previous Post Next Post